जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: 12 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022 को सरधना मेरठ में सीबीएसई जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एलडीआर स्कूल के वैभव कश्यप व मोहम्मद नदीम ने भाग लिया। जिसमे नदीम ने अंडर 17, 51 किलोग्राम में पांच मुकाबले जीतकर गाजियाबाद में होने वाली सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में जगह बना ली है। उनके इस चयन होने पर स्कूल प्रबंधक अनिरुद्ध गोयल, प्रधानाचार्य आर्येंद्र कुमार, स्कूल ताइक्वांडो कोच हिमांशु भारती ने शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

