किसान मजदूर भारतीय संगठन के नेतृत्व में पहुंचे कलक्टेÑट
जनवाणी ससंवाददाता |
शामली: किसान मजदूर भारतीय संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में थ्री व्हीलर चालकों ने प्राइवेट बस संचलकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार, महासचिव मास्टर जाहिद व किसान नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में थ्री व्हीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसडीएम सदर विशू राजा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि जिले में परिवार का पालन पोषण करने के लिए थ्री व्हीलर चला रहे है, जिसका एआरटीओ से परमिट भी लिया गया है।
लेकिन प्राईवेट बसों के एजेंट उनके साथ आये दिन मारपीट करते है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन एआरटीओ से सांठगांठ के चलते उल्टा थ्री व्हीलरों के चालान किए जा रहे है। उन्होने मामले में जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। एसडीएम ने जल्द जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

