Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

ठंड @ 7.0 डिग्री सेल्सियस

  • कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में कोहरे से प्रदूषण ने भी किया परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दिसंबर के महीने में दो दिन से लगातार कोहरे ने दस्तक दे रखी है। कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाइवे से निकलने वाले वाहन भी इस कोहरे में रेंगते हुए नजर आए। रात सर्द हो रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार की रात का पारा सात डिग्री पर लुढ़क गया है।

इस महीने में रात के तापमान ने पांच वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे के साथ अब पाले की भी दस्तक शुरू होगी। इसलिए इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले सर्दी का अहसास बढ़ेगा। उधर, मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। हाल ही में प्रदूषण की स्थिति 400 के पास पहुंच गई थी। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही है।

08 16

कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यह प्रदूषण अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद नुकसान दायक बना हुआ है। राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 एवं न्यूनतम आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत रहा, लेकिन शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंकी गई।

09 16

मौसम विशेषज्ञ सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के डा. यूपी शाही का कहना है कि कोहरे की दस्तक के साथ-साथ अब पाले का अभी असर दिखाई देगा। जिसके चलते लोगों को सर्दी में परेशानी होगी। इसलिए इस बार सर्दी का अहसास बढ़ेगा और लोगों को पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष अधिक सर्दी का एहसास दिखाई देगा।

जयभीमनगर सबसे अधिक प्रदूषित

मेरठ में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 216 रहा। इस बार मेरठ में जयभीमनगर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। यहां जयभीमनगर में 351 रहा है। यहां अब तक का सबसे अधिक प्रदूषित स्तर माना जा रहा है। गंगानगर में 149 और पल्लवपुरम में 149 प्रदूषण का स्तर रहा।

पिछले वर्षों में अब तक रात का तापमान

14 दिसंबर 2018 8.9
16 दिसंबर 2019 7.5
15 दिसंबर 2020 8.0
18 दिसंबर 2021 8.3
18 दिसंबर 2022 7.5
19 दिसंबर 2022 7.0

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर

बागपत 351
मुजफ्फरनगर 277
गाजियाबाद 370
मेरठ 216

मेरठ के इन स्थानों का प्रदूषण का स्तर

जयभीमनगर 351
पल्लवपुरम 149
गंगानगर 149

सरधना में कोहरे ने 10 घंटे उड़ाई बिजली

कोहरे ने सरधना में बिजली संकट पैदा कर दिया, रविवार रात दो बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक टाउन एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि आसपास के गांवों में भी बिजली के तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार देर रात सरधना क्षेत्र का टाउन इलाका अंधेरे में डूब गया। बताया जा रहा है पावर हाउस इंसुलेटर बस्ट होने से बिजली आपूर्ती ठप हो गई। इसके पीछे वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।

तारों पर जमी नमी की वजह से लाइन लांस हो गया, इसके बाद बिजली घर में फाल्ट होने से रात एक बजे से सुबह 10 बजे तक क्षेत्र की जनता को बिजली नहीं मिल सकी। सुबह 11 बजे के बाद विद्युत विभाग की टीम ने किसी तरह फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की। वहीं, सरधना के गोटका व उसके आसपास के गांवों में बिजली के तार टूटने के बाद आपूर्ति ठप हो गई।

कई गांवों में रविवार की रात एक दो बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक आपूर्ति नहीं हो सकी। इस दौरान सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। जबकि दिन में भी लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिली। जैसे-जैसे मौसम में सर्दी व कोहरा बढ़ेगा बिजली आपूर्ति पर भी इसका असर नजर आएगा। हालांकि विभाग ने इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रखी है, लेकिन स्थिति संभलने वाली नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img