Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

भाकियू ने तहसील में किया हंगामा प्रदर्शन

  • आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिये एसडीएम को दिया ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुचकर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया, इस दौरान भाकियू ने एसडीएम जीत सिंह राय को मांगो का ज्ञापन सोंपकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छुड़वाने की मांग की है। भाकियू ने चेतावनी दी अगर जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान नही हुआ तो भाकियू कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, एसडीएम ने ज्ञापन लेकर भाकियू को जल्द आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया है।

बता दे क्षेत्र में खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं के आतंक से किसानों में ख़ौफ़ बना हुआ है। इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिये कई बार किसानों ने प्रसाशनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। मगर इस समस्या का समाधान नही हो सका है। अब सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के अचानक वाहन के सामने आने से वाहन स्वामी हादसे का शिकार होकर अपनी जान से हाथ धो रहे है। सोमवार को उक्त समस्या के समाधान के लिये आक्रोशित किसानों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव भैसी में एक पंचायत आयोजित की थी, जिसमें किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी थी।

उक्त समस्या को लेकर मंगलवार को दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता खतौली तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत के नेतृव में तहसील पहुचें जहा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, उधर भाकियू के हंगामा की सूचना पर एसडीएम जीत सिंह राय कार्यकर्ताओं के बीच पहुचें जहा भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।

खतौली तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत ने एसडीएम को बताया कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं ने किसानों का जीना दुश्वार कर दिया है। आवारा पशु किसानों की गेंहू व अन्य तैयार हुई फसलों को खेतों में घूमकर नष्ठ कर रहे है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इतना ही नही आवारा पशु अब किसानों पर भी जानलेवा हमला कर रहे है। जिससे किसान की जान पर बनी है, अगर किसान फसलों को बचाने के लिये खेत के चारों तरफ तार बांधेंगे तो प्रसाशन इस कार्य के लिये किसानों को मना करता है। और उन पर जबरन मुकदमा दर्ज कराते है।

इतना सब होने के बाद स्थानीय प्रसाशन किसानों की शिकायत का समाधान करने को तैयार नही है। जबकि प्रसाशन अगर चाहे तो आवारा पशुओं को पकड़वाकर स्थानीय गोशालाओं में छुड़वा सकता है। राहुल अहलावत ने एसडीएम को चेतावनी दी, अगर जल्द प्रसाशन ने इन आवारा पशुओं से किसानों से निजात नही दिलाता तो भाकियू हाइवे जाम कर उग्र आंदोलन करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी, एसडीएम ने आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत कर जल्द आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया है।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जुल्फिकार उर्फ छोटा, फुरकान मलिक, अंकुश मलिक, सचिन चौधरी, अमित कुमार, राजबीर सिंह, सुमित आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img