Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘सर्कस’ को देख निराश हुए फैंस, बोले- ‘हमारे पैसे वापस करो…’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित हुई है। ‘सर्कस’ की रिलीज के बाद ट्विटर पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

16 23

जहां कुछ लोग रणवीर स्टारर इस फिल्म को डिजास्टर बता रहे हैं तो कुछ अपना टिकट का पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ‘सर्कस’ को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सर्कस का इंटरवल हो गया है। जैसी सोची थी, वैसी ही चल रही है।

बकवास डायलॉग्स, ओवरएक्टिंग, बहुत ब्राइट और ओवरसैचुरेटेड बैकग्राउंड, जो पूरे मूवी थीम को नकली-सा फील करवा रहे हैं और अभी तक हंसी भी नहीं आई है। क्यों रोहित क्यों?” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अपने ज्यादातर इंटरव्यू में रोहित शेट्टी लेक्चर देते नजर आते हैं कि आजकल बॉलीवुड फिल्में क्यों विफल हो रही हैं। हालांकि यह विडंबना है, क्योंकि आज उन्हें अपनी उन क्लिपों को देखने की आवश्यकता हो सकती है।”

एक दूसरे यूजर ने तो इस फिल्म को डिजास्टर ही बता दिया। ट्विटर पर यूजर ने लिखा, “रणवीर सिंह की सर्कस डिजास्टर है।” तो वहीं एक और यूजर ने अपने टिकट के पैसे ही वापस मांग लिए। यूजर ने लिखा, “मन तो कर रहा है कि रोहित शेट्टी से अपने टिकट के पैसे ही वापस मांग लूं।”

बता दें कि फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आ रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो करती नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img