Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

रामदास अठावले की पार्टी में शामिल होंगी पायल घोष

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाने वाले फिल्म अभिनेत्री पायल घोष अपने वकील के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल होने वाली हैं। इस बात की अटकलें काफी समय से चल रही थी। हालांकि अब इसकी पुष्टि हो गई है।

सूत्रों की मानें तो उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं उनके वकील को भी एडवोकेट विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की अटकलें हैं।

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। उन्होंने अभिनेत्री से मुलाकात भी की थी। केवल इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img