Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी ने प्याज को लेकर भाजपा को घेरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में कोरोना संकट के बीच बुधवार को पहले चरण के लिए मतदान होने वाले हैं। ऐसे में सोमवार को पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन होने की वजह से राज्य में आज कई बड़ी रैलियां होंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता आज जनता को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके अलावा प्याज को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा को घेरा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोग प्याज की माला पहना करते थे। अब यह 100 रुपये किलो को छूने वाला है। बेरोजगारी है, भुखमरी बढ़ रही है, छोटे व्यापारी नष्ट हो रहे हैं, गरीबी बढ़ रही है। जीडीपी गिर रही है, हम आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

जो लोग प्याज के बारे में बोल रहे थे, जब यह 50-60 रुपये किलो था, अब चुप हो गए हैं। अब इसके दाम 80 रुपये किलो को पार कर गए हैं। किसान तबाह हो रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, बिहार गरीब है और लोग शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा सहायता के लिए पलायन कर रहे हैं। भुखमरी बढ़ती जा रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, ‘मैंने कहा कि अगर वे दोषी हैं, तो उन्हें जांच के बाद जेल भेज देना चाहिए। यह कैसे संभव हो सकता है कि मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर घोटालों और भ्रष्टाचार के बारे में नहीं जानते? वह भी इसमें शामिल हैं। यदि नहीं हैं, तो यह जांच में स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वे भ्रष्ट हैं।’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा दोपहर 12 बजे औरंगाबाद में और 3.55 पर पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। नड्डा के अलावा भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता से सांसद बने रवि किशन आज चार चुनावी रैली करने वाले हैं।

यादव और रवि किशन राजौली, नवीनगर, दिनारा और बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजय जायसवाल वरसालीगंज, बोधगया और शाहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर, महुआ और मनहर (वैशाली) में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि यहां दूसरे चरण में मतदान होने हैं।

तेजस्वी यादव आज सुबह 10 बजे भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा खगड़िया, वैशाली और बेगुसराय में जनसभा करेंगे। अकेले भागलपुर में तेजस्वी की 5 चुनावी जनसभा होनी हैं।

खगड़िया में चार स्थानों के अलावा चार अन्य जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img