- बागपत के ग्रामीण अंचल हुई शूटिंग
- समाज को संदेश देती कहानी में फिल्म स्टार उत्तर कुमार प्रमुख भूमिका में
जनवाणी संवाददाता |
खेकडा: बागपत के ग्रामीण अंचल में शूट हुई देसी फिल्म लफडा का सोमवार को पोस्टर लांच किया गया। फिल्म स्टार कलाकार उत्तर कुमार भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।
पश्चिम उत्तर प्रदेश की फिल्म धाकड छोरा ने यहां की भाषा शैली की पहचान दूर दूर तक करा दी थी। इसके बाद यूपी वेस्ट की भाषा की फिल्में और एलबम पसंद किए जाने लगे।
मार्किट में मांग होने पर इनका निर्माण भी बहुतायत में होने लगा। सोमवार को देसी फिल्म लफडा का पोस्टर लांच किया गया। निर्माता निर्देशक रिखम सोनी ने बताया कि राजलक्ष्मी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर बनी फिल्म के डायरेक्टर जोडी प्रताप धामा और विवेक शर्मा है।
धाकड छोरा फेम स्टार कलाकार उत्तर कुमार भी फिल्म में प्रमुख भूमिका में है। मोनू धनकड हीरो और आरजूढिल्लो हिरोईन है। इसके अलावा प्रिया सिंधु, राजीव सिरोही, विकास बालियान, सुरजीत सिरोही, राजेन्द्र कश्यप, सपना चैधरी, संतोष जांगडा, अमित सहोता, रतनपाल, लक्की अली आदि कलाकार शामिल है।
कोरोना काल के चलते अगले हफते फिल्म यूटयूब चेनल धाक्कड वल्र्ड चेनल पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग बागपत के गांवों काठा, मवीकला, गौना सहवानपुर जंगल, पुरा महादेव, बडागांव मंदिर आदि क्षेत्र में की गई है।

