Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. वो अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के मुातबिक, ‘हीराबेन मोदी ने यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 की सुबह साढ़े 3 बजे  अंतिम सांस ली ।’ प्रधानमंत्री की मां के निधन पर तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देहांत पर दुख प्रकट किया।

Heeraben Modi

प्रधानमंत्री की मां 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया। पीएम ने ट्वीट में लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई लोगों ने हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्तियों तक सभी पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जता रहे हैं। इन सेलेब्स में कंगना रणौत, अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। तबियत खराब होने के बाद उनको अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img