Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

इंडेन ने गैस बुकिंग के लिए बदला नंबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अगर आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। अब से पुराने नंबर पर कॉल कर गैस बुकिंग नहीं करा पाएंगे। दरअसल, देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने सोमवार को अपने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक नया नंबर जारी कर दिया है।

इस नंबर का इस्तेमाल इंडेन के देशभर के उपभोक्ता आईवीआर या एसएमएस के जरिए गैस बुकिंग के लिए कर सकेंगे।कंपनी के सूत्रों ने बताया कि पहले गैस बुकिंग के लिए अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग नंबर हुआ करते थे। अब कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है।

इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देशभर के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस (SMS) करना होगा।

सूत्रों ने बताया कि अब कंपनी के उपभोक्ता किसी भी दिन और किसी भी समय इस नंबर के जरिए अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। अगर आप कॉल करके गैस सिलेंडर बुक कराना चाहते हैं तो आपको दिए गए नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन करके रिफिल के लिए उचित विकल्प का चुनाव करना होगा।

वहीं, अगर आप एसएमएस के जरिए गैस सिलेंडर बुक कराना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से निर्दिष्ट फॉर्मेट में एक मैसेज करना होगा। इंडेन की ओर से जारी इस देशव्यापी नंबर से कंपनी के ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप के जरिए भी करा सकते हैं बुकिंग 

वर्तमान में लोग संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट भेजने के लिए व्हाट्सएप का जमकर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अब आप व्हाट्सएप के जरिये भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप से 7588888824 नंबर पर रिफिल (REFILL) टाइप करके भेजना होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img