जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एथेलेटिक, भाला, चक्का एवं गोला थ्रो चैम्पियनशिप में गोल्ड एंव ब्रोन्ज मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कमाना की। उन्होंने उक्त प्रतियोगिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करें और अपने देश, जिले और परिवार का नाम रोशन करें।

