Home Uttar Pradesh News Bijnor आवारा पशु छोडने आए गैर ब्लाक के तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आवारा पशु छोडने आए गैर ब्लाक के तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
आवारा पशु छोडने आए गैर ब्लाक के तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव विशनपुर बिडरा में गैर ब्लाक क्षेत्र के लोग आधा दर्जन से अधिक पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली मे बांधकर आवारा छोड़ने का प्रयास कर रहे है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण उक्त लोग अपने प्रयास में विफल रहे। पुलिस ने ग्रामीणों की पूछताछ के बाद तीन लोगों क्रमश: रोहित पुत्र महावीर सिंह, सुशील कुमार पुत्र रामचरन सिंहं, सुरेश सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम नरावली थाना स्योहारा को चिंहित कर तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।