जनवाणी संवाददाता |
खतौली: जैन विश्व संगठन के आह्वान पर खतौली के जैन धर्म के लोग रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे, जहा केंद्र सरकार द्वारा जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ स्थल को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में और शिखर जी को पवित्र स्थल घोषित कराने के लिए 1 जनवरी को पूरे देश से जैन समाज के लोग इंडिया गेट पहुंचे दिल्ली पुलिस ने मार्च को राष्ट्रपति भवन जाने से रोका तो सभी वही पर धरने पर बैठ गए खतौली के कुछ जैन समाज के लोगो को शांतिपूर्ण मार्च करते हुए पुलिस जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गई जिसमें कलपेन्द्र जैन,मोहित जैन नित्यम जैन,इशांत जैन ,सुशील जैन सिल्लो, पंकज जैन, ऋषभ जैन आदि थे।
इस दौरान खतौली से गये जैन समाज के लोगो ने साहस नही छोड़ा रास्ता बदल कर इण्डिया गेट पहुचें और प्रदर्शन मार्च में भाग लिया कुलदीप जैन प्रवक्ता,मनोज जैन,राजकुमार जैन प्रवक्ता, रीतू जैन,रजनी जैन, नवीन जैन प्रवक्ता गौरव जैन, दीपक जैन,आदिश जैन, सतेंद्र जैन बस वाले, अंजू जैन, प्रवीण जैन अरुण जैन नंगली,शैली जैन, प्रमोद जैन आदि दर्जनों जैन धर्मावलम्बी प्रदर्शन में शामिल हुए है।

