Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘पठान’ मेकर्स पर लगाया पाकिस्तानी सिंगर ने आरोप, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उसके बाद इस फिल्म का पहला गाना  ‘बेशर्म रंग’ सामने आया। जिसके आते ही विवाद शुरू हो गया। इस गाने के दौरान पहनी गई दीपिका पादुकोण की ड्रेस लोगों को पसंद नहीं आई, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा गया। इतना ही नहीं कई राजनेता ने भी इस गाने को लेकर बोला। इन सब के बाद अब इस फिल्म के मेकर्स पर नया आरोप लगा है।

16 3

शाहरुख खान, और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म ‘पठान’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर अब नया विवाद सामने आ गया है। पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने मेकर्स पर गाना चोरी करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सज्जाद अली ने कहा कि ‘बेशर्म रंग’ गाना ‘अब के हम बिछड़े’ गाने से काफी मिलता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘अब के हम बिछड़े’ सज्जाद अली का एक पुराना गाना है। पाकिस्तानी सिंगर की इस बात के सामने आने के बाद ‘बेशर्म रंग’ गाना एक बार फिर चर्चा में बन गया है।

सज्जाद अली ने वीडियो में नाम तो नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ की ओर है। यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘बेशरम रंग सज्जाद अली के म्यूजिक कंपोजिशन पर आधारित है। भारत के लोग पाकिस्तानी गाने चुराते हैं और उन्हें क्रेडिट भी नहीं देते।’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘ये तो बेशरम रंग जैसा ही लग रहा है।’ इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ही गाने एकदम अलग है और ‘बेशरम रंग’ इसका कॉपी नहीं है।

एंटरटेनमेंट जगत के बड़े शाहरुख खान की ये फिल्म इसी साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ‘पठान’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होने वाला है। ऐसा काफी समय बाद होगा, जब शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img