Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

कल जारी ​होगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर कल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। GATE 2023 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
gate.iitk.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। GATE 2023 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीयन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

आईआईटी कानपुर प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह की पाली के लिए गेट परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक होगा। GATE 2023 देशभर के 200 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। GATE 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। गेट 2023 के प्रश्न पत्र में कुल 65 प्रश्न होंगे जो एक और दो अंकों के होंगे।

फरवरी में होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ले जाने के लिए एक वैध आईडी प्रूफ की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को GATE 2023 के एडमिट कार्ड पर उल्लेखित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ना चाहिए, जिनका परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान पालन करना आवश्यक है।

GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। आईआईटी, कानपुर द्वारा 16 मार्च, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर GATE 2023 लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- नामांकन आईडी और पासवर्ड।
  • इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • गेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परीक्षा के दिन ले जाने के लिए GATE 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: इस आसन से दूर होगी आंखो की थकान, गले में खिचाव और पीठ का दर्द

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विश्व योग दिवस को अब...
spot_imgspot_img