Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

नई शिक्षा नीति से छात्रों में होगा खोज और सीखने का विकास

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में विद्या भारती से संबंधित जनपद के समस्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षक आचार्य कुलदीप चौहान ने अनुभव आधारित अधिगम, ऋतु रूहेला ने लर्निंग ऐप पर, आचार्य संजीव कुमार ने शिक्षण अधिगम पर तथा सचिन कुमार ने 21वीं सदी के कौशल विकास पर विस्तार से व्याख्यान देकर उनकी महत्ता एवं प्रयोग पर बल दिया।

कार्यशाला में सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का केंद्र बिन्दु बहु विषयकता और समग्र शिक्षा है। जिससे छात्रों में खोज और सीखने की स्वतंत्रता का विकास हो सके तथा शिक्षा का सार्वभौमिकरण किया जा सके और भारतीय शिक्षा को वैश्विक पटल पर लाया जा सके। कार्यशाला की अध्यक्षता लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, कैराना के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने की। कार्यशाला संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में लगभग 40 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img