- थाना मिर्जापुर पुलिस ने कोर्ट अवमानना के दो मुकदमे दर्ज कराए, अदालत में बेटों की जमानत अर्जी हुई खारिज
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल भगोड़ा घोषित कर दियागया है। थाना मिजार्पुर पुलिस ने गुरुवार की देर रात कोर्ट की अवमानना कोलेकर दो मुकदमे हाजी इकबाल पर दर्ज किए हैं। कोठी पर भी कुर्की करने का
नोटिस चस्पा कर दिया गया है। वहीं जेल में बंद उसके बेटों की जमानत कीअर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। दो सब इंस्पेक्टर ने अवमानना के मुकदमे दर्ज कराए।
सामूहिक दुष्कर्म और जमीन की धोखाधड़ी में हुए मुकदमे दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर के एक गांव की महिला ने हाजी इकबाल और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। हाजी इकबाल पेशनहीं हुआ। पुलिस ने अदालत से 25 नवंबर 2022 को धारा 82 का नोटिस तामील करा दिया था। कोर्ट की अवमानना करने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं मिजार्पुर थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ी के नूर हसन ने हाजी इकबाल समेत दो लोगों के खिलाफ धारा 406 और 506 का मुकदमा कराया था। अदालत में हाजिर नहीं होने पर 25 नवंबर 2022 को धारा 82 का नोटिस भी तामील करा दिया। कोर्ट की अवमानना पर दारोगा असगर अली ने मुकदमा दर्ज कराया है।
कोर्ट ने की हाजी के बेटों की जमानत अर्जी खारिज कोर्ट ने हाजी इकबाल के जेल में बंद चारों बेटों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। गैंगस्टर के मामले में आरोपियों ने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। हाजी इकबाल, उनके भाई महमूद अली, बेटे वाजिद, अलीशान, अफजाल और जावेद पर कोतवाली बेहट में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। हाजी इकबाल फरार चल रहा है, जबकि उसके चारों बेटे जेल में बंद हैं और भाई महमूद अली चित्रकूट जेल में है। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है, कोर्ट की अवमानना पर थाना मिजार्पुर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। हाजी इकबाल की तलाश की जा रही है। हाजी इकबाल पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

