Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

नौ जनवरी से शुरु होगा विशेष टीकाकरण अभियान

  • शून्य से पांच साल तक के 4.20 लाख बच्चों का होगा टीकाकरण

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए नौ से 20 जनवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें किसी भी कारणवश टीकाकरण से छूटे शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए आगंनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता,एएनएम और सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है और निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत टीकाकरण हो और कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबिलाइजेशन का कार्य और एएनएम टीकाकरण करेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया- नौ से 20 जनवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं। आगंनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता,एएनएम और सुपरवाइजर को संबंधित क्षेत्र में बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा -अभियान चलाकर टीकाकरण से छूटे बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी ताकि शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। बचपन में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सबसे बेहतर उपाय टीकाकरण है।

इससे धन, ऊर्जा एवं जीवन की बचत होती है तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में काफी सहायक होता है। टीकाकरण के दौरान लगने वाली वैक्सीन शरीर को रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। उन्होंने बताया – इसके लिए एएनएम आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर शिशु के टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी और टीकाकरण से फायदे के बारे में अवगत कराएंगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया – इसके लिये विभाग की ओर से पूरा सर्वे किया जा चुका है। बच्चों को बीसीजी, पैंटा, एमआर, आईपीवी, डीपीटी, टीडी, हैपाटाइसिस , मिजल रूबेला आदि के टीके लगाए जाएंगे। जनपद में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 1029 सत्रों में 4.20 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक बघरा में 85 सत्र, ब्लॉक बुढ़ाना में 137 सत्र, चरथावल में 76सत्र, जानसठ में 79 सत्र, गालिबपुर में 144 सत्र, खतौली में 35 सत्र, मेघाखेड़ी में 124 सत्र, मोरना में 117 सत्र, मुजफ्फरनगर सदर यूपीएचसी में 29 सत्र, यूपीएचसी रामपुरी में 45 सत्र, यूपीएचसी सरवट में 21सत्र, यूपीएचसी सुभाषनगर में 18सत्र, यूपीएचसी खालापार में 29 सत्र, ब्लॉक पुरकाजी में 67 सत्र और ब्लॉक शाहपुर में 52 सत्रों में बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया- इसका पहला चरण नौ से 20 जनवरी, दूसरा चरण 13 से 23 फरवरी और तीसरा चरण 13 से 23 मार्च तक चलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img