Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

डॉ. दानिश खान ने जीता गोल्ड

  • पटियाला में शूटिंग चैंपियनशिप में लगाया सटीक निशाना, हासिल किए 67 अंक

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दानिश खान ने पटियाला में ऑल इंडिया ओपन शूटिंग (शॉटगन) चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। डॉ दानिश खान ने स्कीट शूटिंग में प्रतिभाग करते हुए 67 अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि दिसंबर में जयपुर में हुई ऑल इंडिया दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में उन्हें सिल्वर मेडल मिला था।

पंजाब के पटियाला शहर में 5 से 10 जनवरी तक आयोजित हो रही ऑल इंडिया ओपन शूटिंग (शॉटगन) चैंपियनशिप में नगर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दानिश खान ने स्कीट स्पर्धा में प्रतिभाग किया। उन्होंने पटियाला से बताया कि सटीक निशाने के बल पर प्रतियोगिता में उन्हें गोल्ड मेडल जीता। डॉ दानिश खान ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिताओं में 125 में से 113 अंक प्राप्त किए हैं। जिसके बल पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए ट्रायल को कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीम के लिए 15 जनवरी से उनके 6 ट्रायल होंगे।

पहला ट्रायल दिल्ली में होगा। यदि वह ट्रायल पास कर लेते हैं तो उनका चयन राष्ट्रीय टीम में हो जाएगा। पटियाला में गोल्ड मेडल जीतने वाले डॉ दानिश ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने दिल्ली की नेशनल शूटिंग रेंज पर 2 महीने तक प्रैक्टिस की। बताया कि वह रोज सुबह दिल्ली जाते थे। 2 घंटा दिल्ली में प्रैक्टिस कर लौट आते थे। फिर ओपीडी भी करते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img