Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

बिग बॉस 16: ग्रैंड फिनाले से पहले ही बाहर होंगे अब्दु रोजिक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन खूब चर्चा बटोर रहा है। शो में नजर आने वाले हर कंटेस्टेंट ने अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसमें अब्दु रोजिक भी शामिल हैं। शो में अब्दु की क्यूटनेस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले जब उन्होंने बिग बॉस का घर छोड़ा था तब फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा मिस किया था।

abdu rozik 1

लेकिन अब अब्दू के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि अब्दु रोजिक बिग बॉस का घर जल्द ही छोड़ने वाले हैं। जहां फैंस उन्हें बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में देखना चाहते हैं लेकिन वह फिनाले से पहले ही सलमान खान के इस शो को छोड़ देंगे।

दरअसल, बीते दिनों अब्दु रोजिक अपने एक प्रोजेक्ट की वजह से शो से बाहर गए थे और तब वह लगभग एक हफ्ते के अंदर ही बिग बॉस 16 में वापिस आ गए थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि अब्दु फिर से शो से बाहर जा सकते हैं और इस बार वह शो को हमेशा के लिए टाटा-बाय-बाय कह देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु रोजिक अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से बिग बॉस 16 से अलविदा ले लेंगे। वह शो में 12 जनवरी तक ही रहेंगे।

यानी इस हफ्ते वीकेंड का वार से पहले वह शो से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, मेकर्स अब्दु के लास्ट डे को पूरी तरह स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे। दावा है कि ‘छोटा भाईजान’ को शो से बाहर ले जाने के लिए कोई खास घर में आएगा।

15 13

अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बिग बॉस 16 में आकर भारत में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। सोशल मीडिया पर अब्दु को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। इतना ही नहीं, शो में सलमान खान भी उनकी खूब तारीफ कर चुके हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने अब्दु के स्ट्रगल के बारे में बात की थी और उन बातों को सुनकर वह काफी ज्यादा भावुक भी हो गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...

Saharanpur News: सहारनपुर में सुनार की दुकान पर महिला ने दो बार की चोरी, सीसीटीवी कैमरों में कैद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी, जनता...
spot_imgspot_img