Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस और स्कूल वाहन चालकों की आंखों की जांच

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग का कैंप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पालिका, पुलिस और स्कूली वाहन चालकों आंखों की जांच की गई।

सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ रोहित राजपूत के निर्देशन में जागरूकता पोस्टर वितरित किए गए। वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा की अपील की गई। जिसके बाद शामली सीएचसी में नगर पालिका, पुलिस और स्कूली वाहनों के चालकों के लिए आंखों का जांच शिविर लगाया गया।

इस दौरान एआरटीओ रोहित राजपूत और यात्री कर अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिये नशे मे गाड़ी बिल्कुल भी न चलाये, चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे ज्याद, तेजी से वाहन न चलाए, बाइक पर ट्रिपल राइडिंग न करें, दुपहिया वाहन पर हैलमेट जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट में कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img