Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

33 निवेशकों के साथ 4267.83 करोड़ रुपये का हुआ एमओयू

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया है, जिसके अन्तर्गत माह फरवरी में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक विभाग अपने यहां निवेश की संभावनाओं के अनुरूप निवेशकों को निवेश करने हेतु आमंत्रित कर रहा है।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के लिए 3 हजार करोड़ रूपये का निवेश का लक्ष्य दिया गया था। जिसके क्रम में अबतक 62 निवेशकों के माध्यम से 5,189.87 करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त हुआ है तथा 33 निवेशकों के साथ 4267.83 करोड़ रूपये का एमओयू हो गये है। बैठक में आये हुये उद्योगपतियों ने मंत्री से अनुरोध किया कि विभागीय योजनाओं के नियमों को उद्योगों की मांग के अनुरूप और लचीला बनाये जाने की आवश्यकता है, जिससे कि विभिन्न समस्याओं को त्वरित निराकरण हो सके।

61 5

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के सभागार में औद्योगिक, व्यावसायिक, कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र में इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ निवेश पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का बेहतर वातावरण विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि उप्र में व्यापारियों को संरक्षण देने के साथ-साथ सम्मान देने का माहौल बना हुआ है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विदेश में जाकर उत्तर प्रदेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होने कहा कि विदेशों नए उत्तर प्रदेश की तारीफ हो रही है और बहुत सी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिये आ रही है। उत्तर प्रदेश में निवेश को आमंत्रित करने के क्रम में विदेश के बाद देश की कंपनियों को भी उप्र में आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप उप्र में उद्योग के विस्तार होने के साथ-साथ रोजगार का माहौल सृजित होगा।

कौशल विकास मंत्री ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। 150 आईटीआई को टाटा के सहयोग से उच्चीकृत करने जा रही है। उन्होंने निवेशकों को नये-नये विचार के साथ आने को आमंत्रित किया है और कहा कि प्रदेश सरकार आपके विचारों को फलीभूत करने के लिये काई कसर नहीं रखेगी। उन्होने कहा कि उपस्थित उद्योगपतियों का आभारी हूं कि वे यहां आये।

उन्होंने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों व संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुये कहा कि इसके साथ-साथ उन्होने कहा कि आप निवेश के नवीन रास्ते सुझायें, प्रदेश सरकार उनको लागू करने के आपको बेहतर अवसर तथा भौतिक एवं वित्तीय संसाधन उपलब्ध करायेगी। प्रशिक्षण का क्षेत्र एक अलग प्रकृति में आता है, जिसमें किये गये निवेश का परिणाम देश को युगों तक मिलता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img