जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन के बीएससी गृहविज्ञान द्वितीय वर्ष का परिक्षा परिणाम घोषित किया गया। एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परिक्षा में बीएससी गृहविज्ञान द्वितीय वर्ष की तान्या ने 81़ 4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, आरजू 78़ 22 प्रतिशत के साथ द्वितीय व प्रज्ञा 77 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही।

