Wednesday, August 26, 2026
- Advertisement -

Gold-Silver Price: गोल्ड-सिल्वर की चमक बढ़ी, तेल की कीमतों में गिरावट से मिला सपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब आधा प्रतिशत की तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,62,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 320 रुपए की तेजी के साथ 1,63,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। फिलहाल यह सुबह 9:35 पर 34 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,62,916 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,62,855 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,63,202 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में बना हुआ है।

चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,44,127 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,456 रुपए की तेजी के साथ 2,45,583 रुपए प्रति किलो पर खुला। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,45,094 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,46,180 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,699 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 69 डॉलर प्रति औंस के करीब थी।

जानकारी के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतें और बॉन्ड यील्ड का घटना है। इससे डॉलर भी कमजोर हुआ है और दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान और ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने और माइन को हटाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 2.3 प्रतिशत घटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यूपी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: बुजुर्ग महिलाओं को फ्री बस यात्रा, युवाओं को 25 लाख टैबलेट

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

UP News: श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला, अब एक साल की सेवा पर मिलेगी ग्रेच्युटी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के हित...

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत 23 राज्यों में बदला मौसम, बारिश से हवा हुई साफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मानसून ट्रफ के अचानक लोकेशन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here