- शासन के आदेश के बाद भी उपनिबंधक कार्यालय में काम कर रहे आठ प्राइवेट कर्मचारी
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है । अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय में आठ प्राइवेट कर्मचारी रखे जाने तथा बैनामा पंजीकरण व बैनामे की प्रतिलिपि के नाम पर जमकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया । अधिवक्ताओं का कहना था कि उपनिबंधक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उपनिबंधक द्वार आठ प्राइवेट कर्मचारियों को कार्यालय में लगाया गया है ।

