Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

व्यापारियों ने एसपी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

  • एसपी को व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बड़ौत के लोहा व्यापारी आदेश जैन को सकुशल बरामद करने पर व्यापारियों ने पुलिस की प्रशंसा की और एसपी को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर उन्होंने एसपी को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया और व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की।

बड़ौत से गत सोमवार को सुबह करीब पांच बजे लोहा व्यापारी आदेश जैन का अपहरण हो गया था। अपहर्ताओं ने उसे छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र सात घंटे के अंदर लोहा व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया था। साथ ही मंगलवार को सुबह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार का इस अपहरण का राजफाश कर दिया था।

व्यापारियों ने लोहा व्यापारी को सकुशल बरामद करने पर संयुक्त व्यापार मंड़ल के तत्वावधान में बुधवार को व्यापारियों ने एसपी को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया और एसपी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों के साथ घट रही घटनाओं को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराये जाएं।

व्यापारियों ने मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, त्यौहारों के मद्देनजर बाजार में चौराहों पर दो- दो पुलिस कर्मी तैनात करने, पुलिस गश्त बढ़ाने तथा उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ मासिक मीटिंग सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस अवसर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंड़ल के जिलाध्यक्ष अरूण जैन, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष विनोद गोयल, जिला मंत्री आकाश बंसल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्याापर मंड़ल के जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img