Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए की गई झूठी नामजदगी

  • कश्यप समाज के लोगों ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच कराने की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना सिंघावली अहीर के गांव चिरचिटा के कश्यप समाज के लोगों ने पवन हत्याकांड़ में तीन युवकों की नामजदगी को फर्जी बताया। उनका आरोप है कि एक मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए युवकों को हत्या के मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने इस संबंध में एसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर युवकों के नाम मुकदमे से निकाले जाने की गुहार लगाई है।

गांव चिरचिटा में गत 11 अक्टूबर को पवन का शव जंगल में उसी के नलकूप पर पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने पवन की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही दीपक उर्फ भुल्ले, मनोज पुत्र बलजीत व अनिल पुत्र धर्मा समेत पांच लोगों के विरूद्ध थाना बिनौली में मुकदमा दर्ज कराया था।

कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि तीनों को हत्या के मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। उनका आरोप है कि मृतक के रिश्ते के भतीजे ने गत 10 सितम्बर को खेत में चारा लेने गई कश्यप समाज की एक महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था।

इस संबंध में थाना सिंघावली अहीर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इस मामले में आरोपी पक्ष के लोगों की गत 12 सितम्बर को एक पंचायत हुई थी। पंचायत में उन लोगों पर फैसले के लिए दबाव बनाया गया था लेकिन उन्होंने फैसला करने से मना कर दिया था।

कश्यप समाज के लोगों का आरोप है कि इस मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए युवकों को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने इस संबंध में एसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर युवकों के नाम मुकदमे से निकाले जाने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर सतवीर,वीरेंद्र, रमेश, ननका, विकास, शिवकुमार, अरविंद, सूरज, यशपाल, लीलू, मुकेश व बाबूराम प्रजापति आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img