Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

एसटीएफ ने कार सवारों को पकड़ने के लिए चलाई गोली

  • नंबर प्लेट लगवाते एक दबोचा, तीन हुए फरार
  • दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: स्थानीय पेट्रोल पंप के पास बाइक मैकेनिक से नंबर प्लेट लगवा रहे कार सवार बदमाशों पर एसटीएफ टूट पड़ी। अचानक मची भगदड़ के दौरान कार सवारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने फायरिंग कर दी। एक युवक को अल्टो कार सहित पकड़ा गया है। स्थानीय पुलिस मामले को लेकर अनभिज्ञता जता रही है।

घटनाक्रम के अनुसार कस्बे में पेट्रोल पंप के समीप स्थित बाइक मकैनिक की दुकान पर कुछ अल्टो कार सवार अपनी कार के पीछे नंबर प्लेट लगवा रहे थे। अचानक सादे कपड़ों में एसटीएफ पहुंच गई उन्होंने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। कार में सवार अन्य लोग भागने लगे।

उनका पीछा करती हुई फलावदा पहुंची। एसटीएफ ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन युवक पेट्रोल पंप के पीछे ईंख में घुस गए। एसटीएफ ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे।

24 26

पकड़े गए युवक एसटीएफ अपने साथ ले गई जबकि उनके कब्जे से मिली अल्टो कार को थाने लाकर खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ उक्त अल्टो के पीछे लगी हुई थी। फलावदा आकर एसटीएफ ने अल्टो कार सवारों को घेर लिया।

शाम करीब 5:30 बजे हुई इस घटना में फायरिंग होने से हड़कंप सा मच गया। सादे कपड़ों में हथियारबंद लोगों को देखकर पब्लिक उन्हें बदमाश समझने लगी। किसी ने स्थानीय पुलिस को खबर दी तो थाना पुलिस अपहरण की घटना से आशंकित होकर दौड़ पड़ी। प्रकरण एसटीएफ से जुड़ा होने का पता लगने पर स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी शिव वीर सिंह भदौरिया का कहना है कि एसटीएफ की इस कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img