Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

इंसान का सबसे बड़ा धर्म भारतीयता: प्रसन्न चौधरी

  • जिला एकीकरण समिति की मीटिंग में राष्ट्रीय एकता पर जोर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि प्रसन्न चौधरी ने कहा कि धर्म गुरुओं, अधिकारियों, समाजसेवियों से कहा कि वह नि:स्वार्थ एवं निष्पक्ष होकर जनपद की तरक्की एकता के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा गंगा, जमुना तहजीब के लिये जाना जाता है। इसे आगे बनाए रखने एवं उसकी बेहतरी के लिए पूर्ण योगदान दें।

बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि प्रशन्न चौधरी ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने एकता के साथ आजादी का बुगुल बजाया था। उन्होंंने कहा कि इंसान किसी भी धर्म का हो लेकिन उसका सबसे बड़ा धर्म भारतीयता है।

चौधरी ने कहा कि हमारे भारतवासी होने का अर्थ तभी साकार होगा है जब हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुलकर प्रेम व एकता के साथ एक-दूसरे के त्यौहारों को आपसी भाईचारे में हर्षोंल्लास व शांति पूर्ण वातावरण में मनाएं। जिला पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि ने जिला एकीकरण समिति की बैठक में उपस्थित सभी धर्म गुरुओं, अधिकारियों, समाजसेवियों से कहा कि वह नि:स्वार्थ एवं निष्पक्ष होकर जनपद की तरक्की एकता के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा गंगा, जमुना तहजीब के लिये जाना जाता है। इसे आगे बनाए रखने एवं उसकी बेहतरी के लिए पूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं तथा उनका आपसी प्रेम व भाईचारा अपने आप में विश्व में एक मिशाल है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सभी धर्मों के लोगों ने होली व ईद के त्यौहारों को आपसी प्रेम व भाईचारे से सम्पन्न कराते है। उसी प्रकार सभी लोग आगामी दीपावली, गोवर्द्धन व भैयादूज आदि त्यौहार को भी सकुशल व शांति पूर्ण सम्पन्न कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी ने ने कहा कि राष्ट्रीय एकता भाईचारा धर्म निरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने तथा सम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण निरन्तर कायम रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सीएमएस डा. सफल कुमार, जिला विधालय निरीक्षक के प्रतिनिधि अमित मलिक, सरदार अर्जुन सिंह, श्रीप्रकाश भूतपूर्व सैनिक, मास्टर जाहिद हसन, राजपाल पारवा आदि संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.