Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

आज सोमवार को ठिठुरी दिल्ली, निकली धूप से सुहाना हुआ मौसम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को दिल्ली का सफदरजंग इलाका 1.4 डिग्री के साथ ठिठुर गया। वहीं लोधी रोड पर आज सुबह 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है और आसमान भी बिल्कुल साफ है।

इस तरह अनुमान है दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

रविवार का ऐसा रहा हाल

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रिज व पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान काफी कम 3.6 व 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.8 डिग्री, गुरुग्राम में 16.3 डिग्री और नोएडा में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार से तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने माने तो सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img