Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में घायल दुकानदार की मौत पर शोक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के भिक्की मोड पर चाय की दुकान करने वाले एक व्यापारी की सड़क हादसे में मौत पर शोक व्यक्त किया गया। शामली शहर के नाला पटरी आर्यपुरी निवासी अनिल कुमार गत 9 जनवरी को किसी कार्य से शामली के मिल रोड पर अपनी बाइक पर जा रहे थे। बताते हैं कि जब वह नगर पालिका गेट के निकट पहुंचे तो इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई थी जिसमें अनिल कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात्रि उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनिल कुमार की मौत पर ओम प्लाजा मार्किट में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर अनमोल अरोरा, संजय गोयल, राजपाल पारवा, प्रवीण कुमार, अनवर अंसारी, गौरव, मोहित, कदम सिंह एडवोकेट, राजेंद्र स्वामी, नरेंद्र धीमान, नदीम अहमद, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, जितेंद्र धामा उर्फ बिल्लू, अजय कौशिक, नसीम सैफी, वासु धीमान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img