Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

दिव्यांका त्रिपाठी की वापसी कितनी कारगर ?

CINEWANI 1


छोटे पर्दे की क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी कुछ समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति निरंतर बनी रहती है। वह अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ का अपडेट लगातार देती रहती हैं। दिव्यांका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कहा जाता है कि विवेक दहिया के साथ शादी से पहले, दिव्यांका की जिंदगी में एक्टर शरद मल्होत्रा थे।

शरद के साथ दिव्यांका कई सालों तक रिलेशन में रही लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। उसके कई साल तक सिंगल रहने के बाद ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर दिव्यांका ने पहली बार विवेक दहिया को देखा तो उनकी हैंडसम पर्सनैलिटी पर वह बुरी तरह मर मिटी थीं।

पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर विवेक से उन्हें प्यार हो गया था। और फिर दिव्यांका की पूरी जिंदगी ही बदल गई। 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों ने शादी कर ली और हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गये। आज विवेक और दिव्यांका को टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक माना जाता है।

दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। दिव्यांका आखिरी बार टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ और स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी नजर आई थीं। ‘ये है मोहब्बतें’ में इशी मां के किरदार में दिव्यांका ने अपनी जबर्दस्त एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों को दीवाना किया। इस शो के जरिये खूबसूरत दिव्यांका ने लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी।

एक लंबे अरसे बाद दिव्यांका ने इम्तियाज अली की शार्ट म्यूजिकल फिल्म जीना अभी बाकी है के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की। इस शार्ट फिल्म में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आर्इं। पांच महिलाओं के स्ट्रगल पर बेस्ड इस शोर्ट फिल्म में दिव्यांका के साथ मधुरिमा तुली, प्रिया मलिक, राशा किरमानी और अनुप्रिया गोयनका भी मौजूद थीं। महज 8 मिनट की इस शार्ट फिल्म में महिला सशक्तिकरण का संदेश था कि एक महिला यदि चाहे तो बड़ी से बड़ी मुसीबत को पार कर अपने जीवन के लिए जीने की राह खोज सकती है।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img