Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सपाइयों ने दी छोटे लोहिया को श्रद्धांजलि

  • जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय पर जुटे सपा नेता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिला कार्यालय पर पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने डॉ राममनोहर लोहिया व अन्य समाजवादी प्रखर नेताओं के विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाते हुए पूरा जीवन सर्व समाज को समर्पित किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर समाजवादी विचारधारा व आंदोलन को हमेशा आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र के संघर्ष को समाजवादी पार्टी नमन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पंडित जनेश्वर मिश्र की विचारधारा को आगे लेकर बढ़ रही है। उनके विचार वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक वर्ग छोटे लोहिया के विचारों का आभारी रहेगा। एडवोकेट प्रमोद त्यागी ने कहा कि पार्टी के लोग छोटे लोहिया को नमन करते हैं।

पुण्यतिथि पर सपा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, डॉ अलीशेर अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रागिब कुरैशी, मुकेश वशिष्ठ, पूर्व सभासद शाहिद राजा, शहजाद चीकू, डॉ जीशान गुड्डू, डॉ हनीफ अंसारी, नवेद रंगरेज,फरमान मोनू,ठाकुर मोहित सोम,कुलदीप शर्मा,ठाकुर अरुण सोम सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img