Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर शिकारियों का हमला

  • मौके पर पुलिस ने बुलाई वन विभाग की टीम

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र के गांव बातनौर में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को जख्मी कर दिया। घायल मोर खेत में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुनेश शर्मा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। बातनौर में देर शाम कब्रिस्तान के जंगल में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को निशाना बनाते हुए उस पर हमला कर दिया। छर्रे लगने से मोर जख्मी होकर खेत में गिर गया। शिकारी पकड़े जाने के भय से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोर को उठा लिया तथा मोर को वे अपने घर ले आए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिए जाने के बाद थाना प्रभारी मुनेश शर्मा भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को शांत करते हुए वन विभाग अफसरों को भी बुला लिया। वन विभाग की टीम घायल मोर को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img