Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

मोदीनगर को मोदी इंस्ट्रीज के चेयरमैन उमेश मोदी देंगे तोहफा

उमेश मोदी चार नवंबर को गन्ना किसानों से सीधे करेंगे वार्ता

वातानूकूलित स्टेडियम, मॉल्स, अस्पताल में लैब व नई औद्योगिक इकाईयां होगी शीघ्र शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: मोदीनगर के संस्थापक रहे स्व रायबहादुर गुर्जर मल मोदी के सपनों को साकार करने की पहल मोदी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सेठ उमेश मोदी ने कर दी है। बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों को शुरू करने के लिये उसमें कार्यरत श्रमिको को बंदी के दौरान कभी भुगतान देने का वायदा कर दीपावली पर श्रमिको को तोहफा देने की नई पेशकश की है।

साथ ही युवाओं के लिये यहाँ दयावती मोदी कालेज में अत्याधुनिक एअरकंडीशनर स्टेडियम बनेगा, जिससे प्रतिभा निखर सकेगी। मोदी अस्पताल में मरीजों के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं को देने व दुबई की तर्ज पर माल्स बनेगा। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भी प्रबंध तंत्र की माने तो चार नंवबर को मिल मलिक उमेश मोदी किसानों से सीधे वार्ता करेंगे।

इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सेठ उमेश मोदी ने बुधवार की सायं बंद मिल के संचालक को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों व प्रबंधकों की गठित टीम के साथ समीक्षा की। उन्होंने मोदीनगर संस्थापक रहे अपने पिता स्व रायबहादुर गुजर मल मोदी के इंडस्ट्रीज चेयरमैन रहते हुए औद्योगिक, धार्मिक, व्यापारिक, श्रमिक व किसान वर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में किये गये कार्यो की उपलब्धियों को गिनाया।

कहा कि उनकी गद्दी पर विराजमान होने पर उमेश मोदी उनके कार्यों को आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत रहेंगे। हमें ही सामंजस्य बनाकर यह शुरूआत करनी होगी। जब आगाज करेंगे तो कारवां अपने आप बनता चला जाएगा। उन्होने इंडस्ट्रीज की संचालित होने वाली इकाई को लेकर दीपावली पर बंदी के दौर का भुगतान देने की कहकर तोहफा दिया है। बंद अन्य इकाईयों के संचालन को लेकर भी तकनीकी, प्रबंधकीय टीम से रिपोर्ट मांगी है।

जिसके तहत इलेक्ट्रोड फैक्ट्री शीघ्र चलेगी। शराब फैक्ट्री के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से होगा। उन्होंने संकेत दिये कि रेलवे रोड स्थित मोदी अस्पताल में मरीजों के हित को लेकर प्राथमिक उपचार सहित शरीर के कई टेस्टो के लिये अत्याधुनिक मशीनें व लैब स्थापित की जायेगी।

युवाओं के लिये अत्याधुनिक आइडटोरियम बनाया जा रहा है। कला, शिक्षा, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम चमकाने वालों को प्रात्साहित किया जायेगा। मोदी समूह यहां औद्योगिक क्षेत्र को पुन: पनपाकर नई पहचान दिलायेगा। उन्होने अस्पताल के समीप ही दुबई की तर्ज पर मॉल्स बनाने की बात कही।

जिससे मोदीनगरवासी मनोरंजन से लेकर घर की जरूरतमंद चीजों को आसानी से पा सकेंगे। उन्होंने इंडस्ट्रीज के श्रमिकों से लेकर प्रबंधकों, किसानों के सहयोग को सराहा और कहा कि विकास की राह में रोड़ा बनने वाले लोगों को जनता ही सबक सिखायेगी। वार्ता के दौरान उपस्थित लोगो में मोदी समूह के अभिषेक मोदी, मोदी चीनी मिल के अध्यासी अधिकारी वेदपाल मुखिया, एनपी बंसल, एमपी सिंह, एसपी कौशिक, महेश त्यागी, डीडी कौशिक आदि थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img