Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे सलमान खान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। अभी कुछ दिनों पहले सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में फिल्म के टीजर की रिलीज डेट के बारे में बताया गया था। पोस्टर पर टीजर डेट के साथ-साथ सलमान खान की एक तस्वीर भी लगी थी। जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का टीजर आज को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गया।

06 19

पठान के साथ रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म के टीजर को शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज किया है। बड़े पर्दे पर सलमान खान के टीजर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए।

सलमान खान फिल्म के इस टीजर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। इस फिल्म में साउथ की झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म का ये टीजर एक्शन सीन्स से भरा हुआ है। फिल्म के टीजर में दिखाया गया सलमान खान का लुक एकदम अलग ही नजर आ रहा है।

21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

सलमान खान और पलक तिवारी की फिल्म’ किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कई नए स्टार्स देखने को मिलने वाले है। इस फिल्म में अब्दु रोजिक और शहनाज गिल भी अहम रोल में नजर आने वाली है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img