Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने से कांग्रेस चारों खाने चित: बंशीधर भगत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाए जाने से कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से झुंझलाई कांग्रेस कपिल सिब्बल के रूप में पूरे मामले के पीछे खड़ी थी।

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कपिल सिब्बल उमेश शर्मा के एक केस में खिलाफ थे। वहीं कपिल सिब्बल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मामले में पैरवी कर रहे हैं। इससे कपिल सिब्बल ही नहीं कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है।

बंशीधर भगत ने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस पर्दे के पीछे खड़ी थी। सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने से मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने वालों के मुंह बंद हो गए हैं। कांग्रेस को मामले में मुंह की खानी पड़ी है।

कृषि विधेयक का जिक्र करते हुए बंशीधर भगत ने कहा कि विधेयक का विरोध किसान नहीं बल्कि कांग्रेस कर रही है। विधयेक लागू होने से कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर किसान हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की घोषणा की थी।

कांग्रेस का सरकार बनाने का सपना साकार नहीं हुआ और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में आ गई। भाजपा ने किसानों की आय दोगुने करने के लिए स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कर दी। इससे कांग्रेस को अपना अस्तित्व खत्म होता दिख रहा है और किसानों को गुमराह कर कृषि विधेयक का विरोध कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य ही विधायकों की लोकप्रियकता का पैमाना नहीं है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित नारायण दत्त तिवारी का जिक्र करते हुए भगत ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी काशीपुर को स्विजरलैंड बनाना चाहते थे। उन्होंने विकास कार्य भी किए, लेकिन वहीं की जनता ने उनका साथ नहीं दिया। भगत ने कहा कि विकास कार्यों के साथ जनता के साथ जुड़ा रहना और सुख दुख में साथ जरूरी है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img