Sunday, August 30, 2026
- Advertisement -

UP News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो बंद 26 हजार स्कूल फिर खुलेंगे

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान बंद किए गए स्कूलों को सपा की सरकार बनने पर दोबारा खोला जाएगा। अखिलेश ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पीडीए समाज के लोग पढ़ते हैं और सपा सरकार बनने पर पीडीए समाज को उसकी आबादी के अनुपात में अधिकार दिया जाएगा।

एक लाख नौकरियों के दावे पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक लाख नौकरियां देने के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर रोजगार देने का दावा कितना पूरा होगा, यह देखना होगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) का ऑडिट कराया जाएगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है और जगह-जगह गड्ढे हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग में भी भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाया।

मंदिर के दान के धन को लेकर भाजपा पर हमला

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने मंदिरों में दान के धन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर भीख मांगने वाला व्यक्ति भी मंदिर में चोरी नहीं करता, लेकिन भाजपा सरकार में मंदिर के दान के धन पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता अब सब देख रही है और आने वाले समय में लोग भाजपा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों के अपराधी उत्तर प्रदेश में आकर वारदात कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर तंज कसा और आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मिलावटी पेट्रोल और महंगाई का लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि त्योहारों के समय चीनी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सरकार के कामकाज और नीतियों को देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Technology News: सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे कई धांसू स्मार्टफोन, iPhone 18 Pro से Xiaomi 18 Fold तक पर नजर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

IIM Indore Recruitment 2026: 107 पदों पर निकली भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईआईएम इंदौर ने प्रोजेक्ट आधारित...

CSIR UGC NET June 2026 Result: NTA ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने...

Saharanpur News: कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले, सहारनपुर में अलर्ट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ समेत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here