Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

अब रोडवेज का सफर होगा महंगा

  • 25 पैसे किमी की वृद्धि के लिए हो जाइए तैयार
  • राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में किराये में बढ़ोतरी पर लगाई मुहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राज्य परिवहन प्राधिकरण ने रोडवेज बसों के किराये संबंधी प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। परिवहन निगम की तरफ से 25 पैसे प्रति किलोमीटर साधारण बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस पर सोमवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में मुहर लग गई। यानी अब रोडवेज बसों का किराया बढ़ना तय हो गया है। जैसे ही एसटीए की तरफ से मिनट्स जारी होंगे किराया लागू हो जाएगा।

10 30

वर्तमान में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस साधारण बसों का किराया एक रुपया पांच पैसे प्रति किलोमीटर की दर से लिया जा रहा है। इस वृद्धि के बाद प्रति किलोमीटर एक रुपया 30 पैसे किराया हो जाएगा। इस वृद्धि के पीछे निगम के अधिकारियों का तर्क यह है कि निगम लगातार घाटे में चल रहा है। पिछले तीन साल से किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस बीच डीजल 65 से बढ़कर 90 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

12 32

वहीं, स्पेयर पार्ट्स और दूसरी चीजों के रेट भी 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इस संबंध में मेरठ परिक्षेत्र के आरएम केके शर्मा का कहना है किराया बढ़ाने की प्रक्रिया के संबंध में मुख्यालय से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उनका पालन किया जाएगा। यह आदेश कब तक लागू होंगे इस बारे में मुख्यालय सी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

10 साल में 64 पैसे किमी की वृद्धि

बीते 10 साल में रोडवेज के किराये में की गई वृद्धि पर नजर डाली जाए तो इस बीच यात्रियों की जेब पर 64 पैसे प्रति किमी का बोझ पड़ चुका है। साल 2012 में चार पैसा प्रति किलोमीटर प्रति यात्री किराया बढ़ा था। इसी प्रकार 2013 में भी चार पैसा, 2014 में पांच पैसा, 2016 में सात पैसा, 2017 में नौ पैसा और 2020 में 10 पैसा अब 2023 में 25 पैसा प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया जा रहा है।

मेरठ से प्रमुख शहरों की दूरी और किराया

शहर               दूरी               वर्तमान                प्रस्तावित किराया

मुरादाबाद         131               163                       170

लखनऊ          494                584                       642

बुलंदशहर         79                 98                         103

प्रयागराज          649               748                        853

टनकपुर           309               439                        516

हटमनी             242               317                       377

आगरा              242               299                       360

बरेली               231               298                       356

हापुड़                30                 35                          42

पंजीकरण प्रक्रिया के साथ महानगर ट्रांसपोर्ट सेवा में 10 नई बसें शामिल

महानगर ट्रांसपोर्ट सेवा के बेड़े में कुछ दिन पूर्व भेजी गई 10 नई इलेक्ट्रिक बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। यह बसें संचालन के लिए तैयार हैं। इन्हें शीघ्र ही विभिन्न मार्गों पर उतार दिया जाएगा। सिटी बस सेवा के एआरएम विपिन कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी तक मेरठ महानगर में 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित रही हैं। जिनमें कुछ दिन पूर्व 10 बसें और भेजी गई थी।

09 29

इन बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इन बसों को उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार महानगर से संबंधित विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन नई 10 बसों को मिलाकर इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में कुल 40 बसें शामिल हो गई हैं। पहले से मौजूद 30 बसों में से 10 सरधना मार्ग, 15 हस्तिनापुर मार्ग, तीन सिटी मार्ग, एक किला मार्ग पर चलाई जा रही हैं। जबकि एक बस स्पेयर में रखी जाती है।

विपिन सक्सेना ने बताया कि बेड़े में शामिल नई बसों को मेरठ महानगर के विभिन्न मार्गों पर चलाने की योजना है। हालांकि महानगर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण कई मार्गों पर बसों के संचालन में बाधा भी उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में जैसा उच्च अधिकारियों का निर्देश होगा, उसी के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेरठ महानगर के लिए 10 और इलेक्ट्रिक बसें जल्द आने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img