जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने एक इटंरव्यू के दौरान कहा कि ‘मैं भी बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसा पति मिला है साथ ही हमारा प्रोफेशन भी एक है।

करीना बताती हैं कि हम दोनों बारी-बारी से इस बात पर विचार करते हैं कि हमें ट्रेवल कब करना है। अपने शेड्यूल के बारें में उन्होंने बताया कि, ‘जब वह हंसल की सीरीज की शूटिंग कर रही थीं तब सैफ अपने बच्चों के साथ घर पर थे।

अब जब, सैफ अमृतसर में शूटिंग कर रहे हैं तो मैं मार्च तक घर पर रहूंगी। इसके बाद जब सैफ का काम पूरा हो जाएगा तो वो घर में रहेंगे।’

करीना ने यह भी बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि बच्चे केवल माता-पिता के साथ विशेषण समय स्पेंड करने की उम्मीद करते हैं।

मैंने पिछले पांच-छह साल में यही सीखा है कि आप बिना परेशान हुए अपने बच्चों को समय देते हैं क्योंकि बच्चें अपने पेरेंट्स, टीचर्स और दोस्तों से फोकस चाहते हैं और उन्हें मिलना भी चाहिए।

