Saturday, July 4, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को दबोचा

  • पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चाकू और असलाह के साथ छोटा हाथी गाड़ी बरामद की है,

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को दबोचने का दावा किया है, जबकि बदमाश के साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये है। पुलिस के अनुसार बदमाशों से चाकू और अवैध असलाह बरामद हुआ है, पूछताछ में बदमाशों ने कई गांव में पशु चोरी व लूट करने की घटना को कबूल किया है। पकड़े गये बदमाशों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने एक सप्ताह पूर्व खतौली व मंसूरपुर के जंगल में चरवाहों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के भेड़ बकरी लूट कर फरार हो गये थे। वही पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया की मंगलवार को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की गंगनहर रोड पर लोहे के पुल के समीप दो शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गंगनहर रोड पर पहुचकर वाहन चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को दो संगदिग्द युवक आते हुए दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो युवक जंगल में घुस गये, इसके बाद पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर दो बदमाशों को जंगल में घुसकर मुठभेड़ में दबोच लिया। वही पुलिस पकड़े गये बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गयी।

जहा पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आहत पुत्र नवाब निवासी मोहहला सद्दीक नगर कस्बा खतौली व रिजवान पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला सद्दीकनगर बताया, पुलिस ने बदमाशों से अवैध असलाह चाकू और एक छोटा हाथी गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पूर्व उक्त बदमाशों ने खतौली और मंसूरपुर में चरवाहों से हथियारों के बल पर भेड़ और बकरी लूटी थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश गिरोह बनाकर गांव में रात्रि के समय घुसकर पशु लूटकर कर फरार हो जाते थे। घटना के बाद से इन बदमाशों की खतौली पुलिस तलाश में जुटी थी। पकड़े गये बदमाशों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। और गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश में जुट गयी है। बता दे दो दिन पूर्व भी खतौली पुलिस ने जंगल मे चरवाहों से भेड़ बकरी लूटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Home Guard भर्ती: DV और PST के एडमिट कार्ड जारी, 13 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति...

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर...
spot_imgspot_img