Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

नगर निगम: हैं सफाई कर्मी, लेकिन करते हैं ड्राइविंग

  • सफाई कर्मचारी नेता भी कर चुके हैं आपत्ति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम में बड़ा खेल चल रहा है। खेल भी ऐसा, जिसे अफसरों की मूक स्वीकृति हैं। नगर निगम में करीब आधा दर्जन ऐसे सफाई कर्मी हैं, जिनकी नियुक्ति तो सफाई में हुई थी, लेकिन उनकी वर्तमान में ड्यूटी निगम की गाड़ियां चलाने के लिए लगा रखी है।

इस तरह से सफाई कर्मियों को दूसरे कामों में लगाया गया है, जिसके चलते शहर की सफाई प्रभावित हो रही है। नगर निगम पहले ही सफाई के मामले में फिसड्डी घोषित हो चुका है। फिर भी सफाई को लेकर इतनी लापरवाही क्यों? इसमें भी निगम के अफसर आखिर लापरवाह क्यों बने है ?

जब सफाई पर पूरा फोकस होना चाहिए, तब भी सुधरने का नाम नहीं लिया जा रहा है। वैसे तो जब भी सर्वेक्षण होता है तो सफाई कर्मियों की कमी का रोना रोया जाता है, लेकिन सफाई कर्मियों को गाड़ियों के चालक के रूप में क्यों लगाया गया? इसको लेकर सफाई कर्मचारी नेता भी आपत्ति कर चुके हैं, लेकिन नगरायुक्त डा. अरविन्द चौरसिया इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

कमिश्नर अनीता सी मेश्राम कह चुकी है कि सफाई को लेकर सुधार की आवश्यकता है, मगर कौन करेगा सुधार? जब नगर निगम के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से ही गाड़ी चलवा रहे हैं। इसको मौन स्वीकृति दे रखी है। एक-दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन तो ऐसे कर्मचारी सामने आ चुके हैं, जो निगम की गाड़ियों को चला रहे हैं।

दरअसल, गाड़ियों पर ड्राइवर होने चाहिए। यदि ड्राइवर नहीं है तो उनकी आउट सोर्सिंग से भर्ती करनी चाहिए,मगर सफाई कर्मियों से ड्राइवर का काम क्यों लिया जा रहा हैं? निगम में करीब 2500 सफाई कर्मचारी है, जो शहर की आबादी को देखते हुए बहुत कम है।

बार-बार कहा जा रहा है कि सफाई कर्मियों की आउट सोर्सिंग पर भर्ती की जाए,तभी शहर की ठीक से सफाई हो पाएगी। नाइट शिफ्ट में भी सफाई बेहतर और नियमित नहीं हो पा रही है, जिससे दिक्कत खड़ी हो रही है।

कमिश्नर से की जाएगी कार्रवाई की मांग

पार्षद मनीष पंवार का कहना है कि बड़ी तादाद में ऐसे मामले भी सामने आये है कि नियुक्ती तो सफाई में हैं, मगर वो सफाई करने नहीं आते। उनके स्थान पर अन्य लोग काम कर रहे हैं। प्राइवेट लोगों को अपने स्थान पर सफाई कराई जाती है। इसकी शिकायत कमिश्नर अनीता सी मेश्राम से कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी, ताकि वास्तविकता सामने आ सकेगी।

कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता अच्छी नहीं

गावड़ी में नौ टन कूड़ा ही निस्तारण हो पा रहा है। इसकी वजह मशीन की इतनी ही क्षमता बतायी जा रही है। कूड़े से जो कंपोस्ट खाद तैयार की जा रही है,उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है। कंपोस्ट खाद किसान गावड़ी कूडा केन्द्र से लेकर तो जा रहे हैं, मगर खाद को अपने स्तर से फिर तैयार किया जाता है। पशुओं के गोबर के साथ निगम की कंपोस्ट को मिलाया जाता है। एक वर्ष बाद ही फिर से यह खाद खेत में डालने लायक तैयार हो पाती हैं।

एमडीए से कल्याणजी हैरिटेज की फाइल गायब

शहर के दिल्ली रोड स्थित कल्याण जी हेरीटेज का निर्माण किया गया, जिसकी मेरठ विकास प्राधिकरण से फाइल ही गायब है। अब कल्याणजी हेरीटेज के निर्माण को लेकर उस पर कार्रवाई कैसे की जाए? प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के लिए यह बड़ी चुनौती है कि जो प्राधिकरण से गायब फाइल कैसे मिलेगी? इन गायब फाइलों की तलाश कराई जाएगी या फिर नहीं, पूर्व की भांति इन फाइलों को बंद तो नहीं कर दिया जाएगा।

दरअसल, दिल्ली रोड पर कल्याणजी हेरीटेज नाम से बिल्डिंग का निर्माण किया गया। इसका मानचित्र प्राधिकरण में दाखिल किया गया, मगर स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त बिल्डिंग का निर्माण कर दिया गया। इसकी शिकायत होने के बाद प्राधिकरण में जांच-पड़ताल आरंभ हुई, लेकिन जब कल्याण जी हेरिटेज पर शिकंजा कसा जाना था, तभी इनकी फाइल प्राधिकरण से गायब हो गई। फाइल गायब किसने की? कौन है इसके लिए जिम्मेदार? आखिर फाइल गायब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यही नहीं, बिल्डिंग के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एक इसकी फाइल गायब नहीं, बल्कि मृत्युजंय हॉस्पिटल की फाइल भी गायब होना बताया जा रहा है। यह हॉस्पिटल भी काफी सुर्खियों में आ गया था। हॉस्पिटल के पास पार्किंग की जगह नहीं है, फिर हॉस्पिटल के निर्माण के लिए कैसे तीन मंजिल तक निर्माण करने की एमडीए ने छूट दे दी। इसको लेकर भी एमडीए के अधिकारी बैकफुट पर है। आनंद हॉस्पिटल की फाइल भी एमडीए से गायब है। उसको लेकर भी कोई कार्रवाई एमडीए ने नहीं की है। मानचित्र कितनी बिल्डिंग का स्वीकृत है तथा निर्माण कितना किया गया है। यह सब जांच का विषय है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: सऊदी अरब सड़क हादसे में अजराड़ा के युवक की मौत

जनवाणी संवाददाता | मुंडाली: सऊदी अरब में चालक की नौकरी...

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...
spot_imgspot_img