Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

एसटीएफ ने पकड़े तस्कर 75 लाख की स्मैक बरामद

  • स्मैक तस्करों के पास से कार और नकदी भी मिली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एसटीएफ ने सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र से दो बदमाशों को पकड़ कर उनके पास से 75 लाख रुपये कीमत की 750 ग्राम स्मैक बरामद की है। स्मैक तस्करों के पास से कार और नकदी भी मिली है। एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर क्षेत्र से स्मैक की तस्करी करने वाले अर्न्तराज्यीय गैंग के तालिब पुत्र सालिब निवासी ग्र्राम असगरपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर और इसरार को 750 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 75 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं वो लोग आज स्विफ्ट डिजायर से जनपद मुरादाबाद से स्मैक लेकर छुटमलपुर के रास्ते होते हुए मिजार्पुर जाने वाले हैं, यदि जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त तालिब उपरोक्त ने संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि वह काफी समय से अवैध स्मैक का धन्धा कर रहा है। इससे पूर्व भी वह स्मैक के अवैध धंधे में दो बार थाना मिजार्पुर, जनपद सहारनपुर, 01 बार जगादरी यमुनानगर हरियाणा से जेल जा चुका है।

सुहेल निवासी मुरादाबाद का रहने वाला है से उसकी मुलाकात सहारनपुर जेल में हुई थी, जो स्मैक में ही बन्द था। जेल से छूटने के बाद उसकी व सुहेल की बात होती रहती थी। दिनांक 30-01-2023 को सुहेल ने स्मैक लेने के लिए मुरादाबाद बाईपास पर रामपुर तिराहे आने को कहा था, जिस पर वह अपने साथ अपने ही गांव के इसरार को लेकर मुरादाबाद गया था और वहां से स्मैक लेकर तस्करी करने के लिए अपने गांव जा रहे थे कि आपने पकड़ लिया।

तीन चोर पकड़े, पांच मोबाइल बरामद

मेरठ: गंगा नगर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किये गए पांच मोबाइल बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि मोनू सैनी पुत्र विक्रम सिह निवासी विजयनगर गाजियाबाद, श्यामराय पुत्र मांगीलाल राय निवासी दिल्ली बाली झील (दिल्ली) और सुनील उर्फ सोनू महतो पुत्र विजय महतो निवासी विजयनगर गाजियाबाद को बेगमपुल शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया है।

चोरों ने सोमवार पैंठ बाजार से की गयी मोबाइल चोरी व अन्य मोबाइल चोरी करने की घटना का इकबाल किया गया है। इनके पास से दो मोबाईल विवो, 2 मोबाइल सेमसंग, 2 मोबाइल रेडमी कम्पनी और एक मोबाइल जियोमी बरामद किया गया है। बदमाश मोनू सैनी के खिलाफ गाजियाबाद और गंगा नगर में 11 मुकदमे और बाकी दोनों बदमाशों के खिलाफ पांच पांच मुकदमे दर्ज हैं।

सुशील फौजी के रिमांड पर फैसला आज

मेरठ: रोहटा थाना प्रभारी ने बदमाश सुशील फौजी से तमंचा बरामद करने के लिये अदालत से एक दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है। अदालत ने इसके लिये सुशील फौजी को बुधवार को तलब किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img