Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नहटौर में अजमीढ़ जयंती पर हवन यज्ञ हुआ

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: मैढ़ क्षत्रिय सोनार सभा के तत्वावधान में महाराजा अजमीढ जी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यज्ञ हवन का कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने महाराज जी के बताए गए आदर्शो पर चलने ओर समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।

आज आर्य समाज मंदिर परिसर में समाज के लोगों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्वजातीय बन्धुओं ने आहुति देकर अपने अपने परिवारों की सुख समृद्धि तथा देश से की खुशहाली के साथ साथ ईश्वर से विश्व में फैली कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की।

आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष विपिन वर्मा ने महाराजा अजमीढ़ जी महाराज के जीवन से सम्बंधित कार्यो का उल्लेख किया तथा उनके बताए हुए रास्तो पर चलने का आह्वान करते हुए समाज मे फैल रही कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान सभा के अध्यक्ष विपिन वर्मा से पुरोहित इंद्रदेव वर्मा ने हवन यज्ञ के समस्त अनुष्ठान विधि विधान से पूर्ण कराये। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

यज्ञ कार्यक्रम में हरिओम वर्मा, संजीव वर्मा, रोहिताश्व वर्मा, कमलकांत वर्मा, सुनील वर्मा, नितिन वर्मा (नीशू), राजीव वर्मा, विपिन वर्मा, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, बॉबी वर्मा, शिवओम वर्मा, मनोज वर्मा, रामोतार वर्मा, विनोद वर्मा, अतुल वर्मा, संजय वर्मा, अमित वर्मा, शिवओम वर्मा, दीपक वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, अनुज वर्मा आदि उपस्थित रहे। सभा के अध्यक्ष विपिन वर्मा ने बताया कि इस वर्ष देश में फैली कोरोना महामारी के चलते शोभायात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img