Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

तुर्की सीरिया में भूकंप से कोहराम, करीब 1300 सौ की मौत, भारत ने भेजी मदद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप कोहराम मच गया है। इस भूकंप ने करीब 1300 जिंदगियां लील ली हैं। दोनों देशों में इस आपदा के बाद बचाव और राहत के कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। भूकंप की तबाही झेल रहे तुर्की और सीरिया को सबसे पहले मदद के लिए भारत सामने आया है। भारत सरकार ने राहत बचाव की टीमें भेजने का फैसला लिया है।

बता दें कि तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 700 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। साथ ही सैकड़ों लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सीरिया और तुर्की को 7.8 तीव्रता के एक बड़े भूकंप के बाद मदद की पेशकश की है। जिसमें दोनों देशों में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हुए हैं। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ रूस की करीबी है और वहां रूस की सेना की तगड़ी मौजूदगी है। पुतिन के तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोवन के साथ भी मजबूत संबंध हैं।

दक्षिणी तुर्की में भीषण भूकंप से प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एयर फोर्स को खोज और बचाव दलों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचाने के लिए एक एक एयर कॉरिडोर बनाया है। तुर्की की एयरफोर्स ने अपने विमानों को मेडिकल दल, खोज और बचाव दलों और उनके वाहनों को भूकंप से तबाह इलाकों में भेजने के लिए जुटाया है।

तुर्की और सीरिया में 140 से अधिक इमारतों धराशायी हो गईं हैं। भूकंप के झटके एक मिनट से अधिक समय तक जारी रहे और इसके बाद जो तबाही हुई, उसने 1300 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया। भूकंप से कई शहर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। तुर्की में आए भूकंप से तुर्की और सीरिया में कम से कम 1300 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या अभी भी लगातार बढ़ रही है। भूकंप से तुर्की और सीरिया में कई दर्जन इमारतें धराशायी हो गईं हैं और मलबे में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

भूकंप से तुर्की में करीब 900 लोगों को मौत हो गई है और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जबकि सीरिया में 400 लोगों की मौत हुई है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सीरिया के सरकारी कब्जे वाले इलाकों में कम से कम 237 लोगों की मौत हुई है। अलेप्पो, लताकिया, हमा और टार्टस प्रांतों में 639 लोग घायल भी हुए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने तुर्की में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत तुर्की के लोगों के साथ खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

तुर्की में ये भूकंप आज सोमवार को सुबह 6.47 बजे गाजियांटेप के करीब आया। इसका असर साइप्रस, तुर्की, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक और जॉर्जिया तक महसूस किया गया. सोमवार तड़के आए भूकंप से हुए नुकसान और हताहतों के बारे में अब जानकारी मिलने लगी है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो से लगता है कि भारी पैमाने पर तबाही और जानमाल के नुकसान की आशंका है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोवन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से असर वाले इलाकों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेज दिया गया। एर्दोवन ने कहा कि खोज और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस आपदा से हम जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ निपट लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img