Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

पिता ने पुत्रवधु समेत तीन पर पुत्र को गायब करने का लगाया आरोप

  • अनहोनी की आशंका जताते हुए युवक की बरामदगी की मांग

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र के गांव बाकरनगर में अपनी ससुराल में आया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। एक दर्जन लोगों के साथ भोपा थाने पर पहुंचे युवक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर पुत्र को गायब करने और अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

भोपा थाने पर पहुंचे चरथावल थानाक्षेत्र के रामधन ने बताया कि उसने अपने पुत्र यशपाल की शादी लगभग सात माह पूर्व भोपा थानाक्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी युवती से की थी। शादी बिना दान दहेज के संपन्न हुई थी। रामधन ने बताया कि उसके पुत्र की ससुराल वाले लालची किस्म के लोग है और लालच के चलते उसकी पुत्रवधु की शादी अन्य स्थान पर करना चाहते है। जिसके चलते ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके पुत्र को प्रताड़ित करते आ रहे थे और उसकी पुत्रवधु अपने मायके में रह रही है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि वह और उसका पुत्र कई बार उसे लेने गए परन्तु ससुराल वालों ने पुत्रवधु को भेजने से साफ मना कर दिया। रामधन ने बताया कि बीते गुरुवार को उसके पुत्र यशपाल के फोन पर ससुराल से फोन आया था। जिसके बाद उसका पुत्र अपनी ससुराल चला गया जिसके बाद से उसका फ़ोन बंद आ रहा है और उसका कोई पता नही चल पाया है। पीड़ित पिता ने अपनी पुत्रवधु व उसके पिता और भाई पर यशपाल की हत्या की धमकी देने और उसे गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने अपने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे सकुशल बरामद करने और ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

कार्यवाही की मांग करने वालों में चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी, मोनू अजयवीर, संजय, राजकुमार, विष्णु, पदमसिंह कर्मसिंह, संजय बोध आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img