Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

किसानों की समस्या को तीन को तहसील में होगा धरना-प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: काठा गांव में भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों की शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर तीन नवंबर को बागपत तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी से धरना प्रदर्शन सफल बनाने की मांग की।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनू मलिक ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अब किसानों पर पत्ती जलाने को लेकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे है व विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है, जो पूरी तरह से गलत है।

किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, धान व गेहूं की फसल का वाजिब दाम दिलाने आदि की मांग को लेकर तीन नवंबर को बागपत तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वह किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल महासचिव रवि, जिलाध्यक्ष कालूराम, मासूम अली, धर्मपाल, विनोद, डा. रूप कुमार त्यागी, अमित, नरेन्द्र, विशेष कलकल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img