Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने छापेमारी में बरामद किए लाखों के पटाखे

  • चार लोग पुलिस ने मौके से किए गिरफ्तार, भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो मकानों से लाखों रुपये कीमत के बने-अधबने पटाखे और विस्फोट सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है।

सरधना में हुए विस्फोट के बाद पुलिस पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने फजियत से बचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मंडी चमारान मोहल्ले में एक मकान से भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

यहां से पुलिस ने सद्दाम पुत्र सलीम निवासी ग्राम गोटका, शकील पुत्र जमील अहमद निवासी गोटका, अकील अहमद पुत्र खलील अहमद तथा शुऐब पुत्र खलील निवासीगण कमरानवाबान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वसीम और सलाउद्दीन भागने में कामयाब रहे।

इसके अलावा लोकप्रिय रोड पर एक मकान में रखा गया माल भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने लाखों की कीमत का बड़े स्तर पर पटाखों का जखीरा बरामद किया है। सलीम वहीं युवक है, जिसके मकान में एक वर्ष पूर्व ईदगाह रोड पर विस्फोट हुआ था।

पटाखे बनाते समय इतना भयानक विस्फोट हुआ था कि दो मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया था। हादसे में सलीम के माता-पिता की मौत हो गई थी। इतने बड़े हादसे के बाद भी युवक ने कोई सबक नहीं लिया। मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और चारों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद किया हैं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिनको तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

03

पुलिस ने कासिम के मकान से क्या निकाला?

सरधना: शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक कासिम के मकान का ताला तोड़कर बोरे भरकर सामान निकाला। लोगों ने यह तो देखा कि सामान निकाला गया है। मगर पुलिस क्या निकाल कर ले गई, जिसका किसी को कुछ पता नहीं है। ऐसे में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि कहीं पुलिस खुद को बचाने के लिए कुछ छुपाने की कोशिश तो नहीं कर रही है?

विस्फोट के बाद से आसिम और कासिम का परिवार अपने घरों में नहीं है। आसिम का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया है। मगर कासिम का परिवार भी मकान में ताला लगाकर कहीं और चला गया। लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ यहां पहुंचे।

पुलिस ने कासिम के मकान का ताला तोड़ा और ऊपर मकान में चली गई। जहां से पुलिस कई बोरों में भरा सामान लेकर गई। लोगों ने पुलिस को सामान ले जाते हुए तो देखा, लेकिन उसमें क्या था। इसका किसी को पता नहीं है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि पुलिस मकान से क्या लेकर गई।

इतना क्या जरूरी था कि परिवार की गैर मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ना पड़ गया। कहीं पुलिस खुद को बचाने के लिए कुछ छुपाने की कोशिश तो नहीं कर रही है। पुलिस सामन ले गई और मकान के दरवाजे में जंजीर से नया ताला भी लगा गई। ताकि कोई अन्य व्यक्ति मकान में न घुस सके।

मवाना में घनी आबादी में बंद मकान में पकड़ा पटाखों का जखीरा

आगरा एवं सरधना में हाल फिलहाल में हुए जबरदस्त धमाके के बाद भी नगर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस-प्रशासन का शासनादेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ एवं इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम को लेकर नगर की घनी आबादी में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों का जखीरे के साथ भारी मात्रा में बारूद बरामद किया है।

पुलिस की छापेमारी से पहले पटाखा तस्कर छतों से कूदकर फरार हो गया। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गये पटाखे व बारूद को सील कर दिया है। दो दिन पहले भी पुलिस प्रशासन की टीम ने सठला में छापेमारी कर अवैध रूप से बारूद व पटाखा स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी।

नगर से लेकर सठला व आसपास गांव क्षेत्रों में पटाखों का जखीरा बनाने का कार्य बंद मकानों में खुलेआम कराया जा रहा है। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह अंतर्गत राजो वाला बाग स्थित घनी आबादी के बीच बंद मकान में पटाखा तस्कर रिजवान मजदूरी पर महिलाओं से पटाखे का बनाने का कार्य धड़ल्ले से करवा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम सीओ उदय प्रताप सिंह ने इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र शर्मा एवं पुलिस टीम को लेकर पटाखा तस्कर के मकान पर छापामारी की। पुलिस की छापेमारी होती देख पटाखा तस्कर में हड़कंप मच गया और छत से कूदकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बारूद के साथ बने व अधबने पटाखे बरामद कर टाटा मैजिक में लादकर थाने भेज दिया। बता दे कि दो दिन पहले भी सठला निवासी शाहनवाज उर्फ बिट्टूृ के मकान पर छापेमारी कर बारूद व पटाखे बनाने का सामान बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

सरधना में जबरदस्त पटाखा विस्फोट होने के बाद भी पटाखा तस्कर घनी आबादी के बीच पटाखों का गोरखधंधा करने से बाज नहीं आ रहा है। सीओ उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जब्त किये गये माल को सील करने की कार्रवाई की है। सीओ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिदिन अवैध पटाखा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

02

अवैध रूप से बन रहे पटाखे पकड़ने का चलाया अभियान

लावड़: सरधना में धमाके से उड़ी कई घरों की छत के बाद देहात क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई है। दीपावली का त्योहार आने से पहले ही अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखे पकड़ने शुरू कर दिए है।

शनिवार को लावड़ पुलिस ने चार गांव व नगर में छापेमारी की। पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे बरामद किए।

चौकी इंचार्ज अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अंदावली, बिसौला, खरदौनी, महल व लावड़ कस्बे में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों को लेकर अभियान चलाया।

पुलिस को गांवों में कुछ नहीं मिला, परंतु लावड़ कस्बे में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के यहां अवैध रूप से बनते पटाखे मिले। पुलिस ने यहां से 50 अनार, 200 सुतली बम, पटाखे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए।

पुलिस पटाखों को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज अंकित चौहान ने बताया कि मुकदमें की कार्रवाई की जा रही है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img