Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

चित्रकूट जेल में बंद विधायक की पत्नी गिरफ्तार, जेल कर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के चित्रकूट जिला कारागार में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। विधाय की पत्नी पर आरोप है कि वह अपने पति से मिलने के लिए मुलाकाती पंजिका में नाम दर्ज कराए बिना ही अपने पति से मिलने जेल पहुंची थीं।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में विधायक अब्बास अंसारी जिला यूपी में स्थित जिले के रगौली कारागार में करीब दो महीने से बंद हैं। जिला कारागार में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने अचानक छापेमारी की तो अब्बास से मिलने आईं निकहत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुईं। त

लाशी के दौरान उसने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा निकहत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया।

इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह द्वारा कर्वी कोतवाली में अब्बास की पत्नी निखहत, जेल अधीक्षक अशोक सागर समेत कुछ जेल कर्मियों के विरुद्ध धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img