Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

महिला आईपीएल से मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों में उत्साह

  • अन्य खिलाड़ियों का भी क्रिकेट के प्रति बढ़ेगा रुझान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीसीसीआई ने महिला आईपीएल की शुरुआत करने की स्वकृति दी है जिसके बाद इन खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मेरठ की महिला क्रिकेटरों ने महिला आईपीएल में खुद को साबित करने का अच्छा प्लेटफार्म बताया है। इस समय महिला क्रिकेटरों की संख्या कम है लेकिन आने वाले समय में आईपीएल जैसे टूर्नामेंट की शुरूआत होने के बाद इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

पीएल शर्मा रोड की रहने वाली उभरती क्रिकेटर आशी बुमराह ने आईपीएल को महिलाओं के लिए नया प्लेटफार्म बताया है। उनका मानना है इससे उन जैसी दूसरी क्रिकेटरों के लिए आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि देश का राष्टÑीय खेल हॉकी है लेकिन क्रिकेट का क्रेज ज्यादा है। अभीतक केवल पुरूषों के लिए ही क्रिकेट जैसे खेल में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर होता था लेकिन अब महिलाएं भी आगे बढ़ रहीं है। रविवार को महिला टी-20 वर्ल्डकप में देश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को शिकस्त दी है।

06 13

जिसे देखकर उनके मन में भी राष्टÑीय महिला क्रिकेट टीम में खेलने का उत्साह और बढ़ा है। पिछले पांच साल से क्रिकेट खेल रही आशी मध्यम तेज गति की गेंदबाज है। बीडीएम की टीम से कानपुर, इंदौर, हरियाणा, दिल्ली, नैनीताल, देहरादून जैसी जगह खेल चुकी है। इस समय आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं है। उनका कहना है आईपीएल की शुरूआत होने के बाद अन्य महिला खिलाड़ियों को भी प्रोफेश्नल क्रिकेट खेलने की उम्मीद बढ़ी है।

गंगानगर की रहने वाली क्रिकेटर प्रियंका तिवारी आॅलराउंडर है। उनका कहना है वह देश के लिए खेलना चाहती है, कानपुर में सीनियर टीम के लिए कैंप में चुनाव हो चुका है। जिसके बाद राष्टÑीय टीम में खेलने का सपना है। आईपीएल की शुरुआत से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। महिला क्रिकेटर्स को कहीं से भी आर्थिक मदद नहीं मिलती, लेकिन आईपीएल शुरू होने से अन्य राज्यों की टीमें बन रहीं है जिससे अब मदद मिलेगी।

स्पांसर्स मिलेगें तो आय का जरिया भी मिल सकता है। मेरठ में गिनी चुनी ही महिला क्रिकेटर है। इसके पीछे वजह महिलाओं के क्रिकेट को लेकर लोग ज्यादा क्रेजी नहीं है। आईपीएल शुरू होने से उन महिला क्रिकेटरों को भी पहचान बनाने का मौका मिल सकता है। क्रिकेट में ही कॅरियर बनाने का सपना है। पूरा होने की उम्मीद जगी है। राष्टÑीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img